निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

मुंबई |

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। विभु पर महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत यह केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा-‘पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।’
उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म बात बन गई प्रोड्यूस की थी। खबरों की मानें तो इस मामले में विभु अग्रवाल को गिरफ्तार भी किया गया है हालांकि गिरफ्तारी की बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं हैं तो हम इस पर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन मुंबई पुलिस ने मामला गंभीरा धारा के तहत दर्ज कर लिया है। साफ है कि विधु की परेशानी भी इससे अब काफी बढ़ने वाली हैं।
2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में भी कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री से लगातार महिलाओं पर हुए कथित अत्याचार की खबरें आ रही हैं। महिलाओं के साथ रेप, पत्नी के साथ मारपीट मामले सामने आने के बाद इंडस्ट्री एक बार फिर कटघड़े में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!