पहली बार बोली शिल्पा शेट्टी, ‘सत्यमेव जयते… बच्चों की खातिर मुझे अकेला छोड़ दें’

मुंबई ।

अश्लील फिल्मों के निर्माण और कारोबार के आरोप में फंसे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब पहली बार अभिनेत्री का बयान सामने आया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया में शेयर किए गए एक बयान में कहा है कि मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। साथ ही शिल्पा ने यह भी अपील की है कि शिल्पा बच्चों की ख़ातिर उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए और गलत सूचनाओं के आधार पर कमेंट ना किए जाएं। गौरतलब है कि बीते सप्ताह मुंबई हाईकोर्ट में शिल्पा शेट्टी ने मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर याचिका दायर करके रोक लगाने की मांग की थी।

पोस्ट में शिल्पा ने कही ये बात

इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में शिल्पा शेट्टी ने लिखा कि – हां, बीते कुछ दिन मेरे लिए हर तरह से चुनौती भरे रहे हैं। कई तरह के आरोप और अफवाहें मेरे परिवार के बारे में फैलाई गई है। ना सिर्फ मीडिया बल्कि कुछ शुभचिंतकों की ओर से मेरे ऊपर कई अनचाहे लांछन लगाए गए हैं और सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोलिंग की गई है और कई सवाल पूछे गए। शिल्पा ने आगे लिखा कि ये सवाल सिर्फ मुझसे नहीं, मेरे परिवार से भी पूछे गए। मेरा जवाब… मैंने अभी तक कुछ नहीं कहा है और ऐसा करूंगी भी नहीं, क्योंकि फिलहाल केस कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए मेरी ओर से झूठे कोट्स बंद कीजिए। अपने फलसफे को दोहराते हुए सेलिब्रेटी होने के नाते- कभी शिकायत मत करो, कभी एक्सप्लेन मत करो। मैं बस इतना कहूंगी कि जांच चल रही है, मेरा मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है।

शिल्पा बोली, मैं कानून का पालन करने वाली भारतीय

शिल्पा ने कहा कि परिवार के तौर पर हम कानून में उपलब्ध सारे उपाय कर रहे हैं, लेकिन तब तक सभी से अनुरोध है कि अधपकी सूचनाओं की पुष्टि के बिना कृपया कोई टिप्पणी न करें। मैं कानून को मानने वाली गौरवान्वित भारतीय हूं और पिछले 29 सालों से अपने कार्य क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रही हूं। इन मुश्किल हालात में मैं आपसे अपने और अपने परिवार के निजता के अधिकार का सम्मान करने की अपील करती हूं।… सत्यमेव जयते।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!