फाइनल में पहुंचे पहलवान रवि दाहिया, भारत का एक और पदक पक्का

टोक्यो ओलंपिक्स में भारतीय एथलीट्स का एक्शन जारी है। बुधवार, 4 अगस्त को ओलंपिक्स का 12वां दिन है। आज का दिन पहलवानों के लिए बहुत अच्छा रहा है। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया फाइनल में तो दीपक पुनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रवि दाहिया ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले सुबह-सुबह नीरज चोपड़ा ने धमाका कर दिया। स्टार जैवलिन थ्रोअर ने अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर दूर भाला फेंक दिया। इस तरह वे पहले ही प्रयास में फाइनल में प्रवेश कर गए। नीरज को अब 7 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेलना है। वहीं अन्य खेलों में स्टार बॉक्सर लवलीना बोरहोगेन सेमीफाइनल में हार गई हैं, लेकिन इतिहास रचते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया है। दिन में 3.30 बजे भारतीय हॉकी महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में हिस्सा लेंगी। इन बेटियों जीत मिली तो मेडल पक्का मिलेगा।

कुश्ती: कुश्ती में पदक की उम्मीद जगी है। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने कोलंबिया के ऑस्कर टाइग्रेरोस को हराकर पुरुषों की फ्रीस्टाइल (57 किग्रा) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद चीन के पहलवान को 6-3 हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद भारतीय पहलवान दीपक पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल (86 किग्रा) में पहले नाइजीरिया के एकरेकेमे एगियोमोर को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद बुल्गारिया के पहलवान को एकतरफा मुकाबले में 14-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ये भी पदक से एक जीत दूर हैं। कुश्ती में अंशु मलिक (57 किग्रा) भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

बॉक्सिंग: 23 वर्षीय बॉक्सर लवलीना महिला वेल्टरवेट डिवीजन के सेमीफाइनल में हार गई हैं। उनका मुकाबला सुबह 11 बजे मौजूदा विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से हुआ, जो वे 5-0 से हार गईं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!