कांस्य पदक के लिए भारतीय हॉकी टीम के पास अभी भी है 5-4 की बढ़त

टोक्यो ओलिंपिक में आज भारतीय दल के लिए कई पदक दांव पर लगे हैं। कुश्ती में एक पदक पक्का है, लेकिन हॉकी समेत कई अन्य खेलों में भी भारत के पास पदक जीतने का चांस है।

कांस्य पदक का मुकाबला जारी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ कांस्य पदक के लिए लड़ाई लड़ रही है, क्योंकि दोनों टीमों को सेमीफाइनल में हार मिली थी। इस मुकाबले में जर्मनी की तरफ से पहले क्वार्टर में ओरुज टिमूर ने गोल किया और 1-0 की बढ़त भारत के खिलाफ बनाई, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बराबरी कर ली। भारत के लिए दूसरे क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह ने गोल किया।

भारत के बाद दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने भी एक के बाद एक दो गोल किए और टीम 3-1 से आगे निकल गई। हालांकि, भारत के हार्दिक सिंह के बाद हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कार्नर से दो गोल किए और इस तरह हाफ टाइम में भारत ने जर्मनी की बराबरी कर ली। फिलहाल, दूसरे क्वार्टर के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर है। हालांकि, तीसरे क्वार्टर में भारत ने दमदार शुरुआत की।

मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत ने एक के बाद एक दो गोल किए। भारत के लिए इस क्वार्टर में सिमरनजीत सिंह के बाद रुपिंदर पाल सिंह ने गोल किया और बढ़त को 5-3 में बदला। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया और अब आखिरी के 15 मिनट का खेल बचा है। अगर भारत अपनी 5-3 की बढ़त के साथ भी मुकाबला खत्म करता है तो फिर भारत कांस्य पदक जीत जाएगा।

मैच के चौथे यानी आखिरी क्वार्टर में जर्मनी की तरफ से एक गोल किया। जर्मनी की टीम के लिए विंडफेडर ने गोल किया और बढ़त को थोड़ा कम किया। इस समय भारत की जर्मनी पर बढ़त सिर्फ एक गोल की है यानी 5-4 की बढ़त के साथ भारत अभी भी आगे है।

अंशु मलिक टोक्यो ओलिंपिक से बाहर

भारत की महिला पहलवान अंशु मलिक के पास टोक्यो ओलिंपिक में पदक जीतने का मौका था। बावजूद इसके कि वे सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थीं, लेकिन डब्ल्यूएफएस (57 किग्रा) राउंड के रेपेचेज राउंड में उनको भिड़ते हुए आगे का सफर तय करना था और कांस्य पदक की दावेदारी ठोकनी थी, लेकिन मौजूदा ओलिंपिक रजत पदक विजेता आरओसी की वेलेरिया कोब्लोवा से वे 1-5 से हार गईं। इसी के साथ टोक्यो 2020 में उनकी यात्रा आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है।

विनेश क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विनेश फोगट ने डब्ल्यूएफएस 53 किग्रा वर्ग में अपना पहला मैच स्वीपस्टेक की सोफिया मैटसन के खिलाफ जीता है और इसी के साथ वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। विनेश ने सोफिया को 7-1 से लगभग एकतरफा मुकाबले में हराया। अब उनका सामना क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कलादजिंस्काया से होगा।

पदक के मुकाबले

कुश्ती :

रवि कुमार (स्वर्ण पदक का मुकाबला), शाम 4:00 बजे के बाद

दीपक पूनिया (कांस्य पदक का मुकाबला), शाम 4:00 बजे के बाद

अंशू मलिक (रेपचेज दौर), सुबह 7:30 बजे के बाद

हाकी (पुरुष) : कांस्य पदक का मैच, सुबह 7:00 बजे से, बनाम जर्मनी

एथलेटिक्स :

20 किमी पैदल चाल (पुरुष वर्ग) : फाइनल, दोपहर 1:00 बजे

खिलाड़ी : केटी इरफान, राहुल रोहिल्ला, संदीप कुमार

अन्य मुकाबले

कुश्ती : विनेश फोगाट, अंतिम-16, सुबह 8:00 बजे

गोल्फ : महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड 2, सुबह 4:00 बजे से

खिलाड़ी : अदिति अशोक और दीक्षा डागर

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!