लोकसभा में फूलपुर की सांसद ने उठाया अपने इलाके के किसानों की समस्या

लखनऊ/नई दिल्ली : लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरानप्रयागराज जिले के फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद केशरी देवी पटेल ने पूछा कि उत्तर प्रदेश किसान उत्पादन संगठन को सरकार किस-किस फसल के लिये क्या-क्या सहयोग दे रही है. कौन-कौन किसान उत्पादन संगठन अपना उत्पादन विदेश में बेच रहे हैं.

इस पर जवाब देते हुए कृषि और किसान कल्याण विभाग के राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान उत्पादन संघ या किसान समूह के लिए हर ब्लॉक स्तर पर सरकार की योजना है. इसके अंतर्गत किसान अपने उत्पादन की प्रोसेसिंग यूनिट लगा सकता है. वहां पर उसके उत्पादन की मार्केटिंग या पैकेजिंग कर उसको मार्केट में अच्छी दर पर बेच सकता है.

भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल ने पूछा कि उनके संसदीय इलाके में आलू एवं अमरुद की विशेष तौर पर खेती होती है. लेकिन रख-रखाव के अभाव में उचित मूल्य नहीं मिलता. क्या सरकार इसमें सहयोग करेगी.

केशरी देवी पटेल के इस सवाल के जवाब में राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि एफपीओ के अंतर्गत सरकारी प्रावधान के मुताबिक दो करोड़ रुपये तक का कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बिना मॉर्गेज के देने का प्रावधान है. इसके अंतर्गत अगर किसान अपना कोल्ड स्टोरेज बनाना चाहे, प्रोसेसिंग यूनिट बनाना चाहे तो इस फंड के माध्यम से बना सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!