सपा ने डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन की दी चेतावनी, जानें क्या है वजह

बलरामपुरः राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है. इसी कारण से तमाम राजनीतिक दल तमाम मुद्दों को जमीन पर मुखरता से उठा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिले के किसानों के हित में विशाल धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपाइयों ने गन्ना मूल्य के भुगतान को लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की. इस दौरान सपाइयों ने कहा कि यदि समय रहते गन्ना किसानों के बकाया मूल्यों का भुगतान नहीं किया जाता तो वह डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

धरना प्रदर्शन समाजवादियों का नेतृत्व करने पहुंचे पूर्व जंतु विज्ञान एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर शिवप्रताप यादव ने मीडिया को बताया कि बलरामपुर जनपद में किसानों का 113 करोड़ रुपये बजाज चीनी मिल द्वारा बकाया है. विगत मार्च में भी आंदोलन करके सरकार को गहरी नींद से उठाने का प्रयास किया था. लेकिन सरकार द्वारा बजाज चीनी मिल से अभी तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करवाया जा सका है. उन्होंने कहा कि बजाज चीनी मिल द्वारा अगर किसानों के बकाया मूल्यों का भुगतान आने वाले 31 अगस्त तक नहीं किया जाता तो सितंबर में समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में डेरा डालो डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा.

जिले में 20 हजार गन्ना किसानों का 113 करोड़ रुपये बजाज चीनी मिल इटईमैदा द्वारा अभी बकाया है. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर रही है. सपाइयों ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में समाजवादी पार्टी ने गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा है कि गन्ना किसानों के बकाया मूल्यों का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए. जिससे वह अपने आगे की कार्यों को बढ़ा सकें.बता दें कि जिले में कुल तीन चीनी मिल हैं, जिनमें से दो बलरामपुर चीनी मिल की यूनिट हैं, जबकि एक बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल की यूनिट है. जिले में कुल 1,97,000 गन्ना किसान हैं, जो तकरीबन 1 लाख हेक्टेयर रकबे पर गन्ने की खेती करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!