शिल्पा शेट्टी के पति की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राज कुंद्रा की दो ऐप से मिली 51 अश्लील फिल्मों

नई दिल्ली ।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों जेल में हैं। राज और उनके दोस्त रायन थॉर्पे को पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के खिलाफ लगातार नए सबूत निकलकर सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की ऐप से 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है।

इस मामले में सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि पुलिस ने 51 अश्लील फिल्मों को जब्त दिया है। यह फिल्में उनके दो ऐप से बरामद की गई है। सरकारी वकील अरुणा पई ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट ऐप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की हैं। वकील ने कहा है कि इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से है।

अरुणा पई ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायमूर्ति अजय गडकरी की पीठ को बताया है कि राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे पर ‘अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग करने का गंभीर’ आरोप है और पुलिस ने ‘फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी जब्त किया है’। अरुणा पई ने यह भी कहा कि राज कुंद्रा ने उनके हॉटशॉट ऐप पर उनके बहनोई प्रदीप बख्शी के साथ एक ईमेल संदेश था, जो लंदन में एक कंपनी के मालिक हैं।

इसके अलावा अरुणा पई ने कोर्ट को यह भी बताया है कि अश्लील वीडियो और कंटेंट के अलावा भुगतान राशी सहित अन्य जानकारी भी पुलिस को हाथ लगी है। गौरतलब है कि राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे को क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेंशन), 292 और 293 (अश्लीलता और अभद्रता ) अलावा इनफॉर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 19 जुलाई को देर रात राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्मों के निर्माण और एप के जरिए इन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद राज और रायन थॉर्पे को पुलिस ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। अदालत ने दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को लेकर कई खुलासे किए और इस पूरे मामले में शिल्पा शेट्टी के पति को मुख्य साजिशकर्ता बताया। वहीं 23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी अदालत ने चार दिन और बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दी। अब वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!