गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी रिश्तेदार इंदौर एयरपोर्ट पर लेता था VIP सुविधा, थाने में दर्ज हुई FIR

इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बनकर एक युवक डायरेक्टर से वीआईपी सुविधा लेता था. युवक पर एयरपोर्ट प्रबंधक को शक हुआ, जिसके बाद प्रबंधक ने मामले की तहकीकात की, तो पता चला कि जो युवक खुद को गृहमंत्री का रिश्तेदार बताता था, वह फर्जी है. प्रबंधन ने इसकी शिकायत एरोड्रम पुलिस थाने में की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुफिया एजेंसी ने की पुनीत की जांच

दरअसल एरोड्रम पुलिस को इंदौर एयरपोर्ट के प्रबंधन ने शिकायत की कि पुनीत शाह नाम का युवक अपने आप को गृहमंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताता है. साथ ही इंदौर एयरपोर्ट में वीआईपी सुविधाओं की मांग करता है. जब मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी को युवक पुनीत शाह पर शंका हुई, तो खुफिया एजेंसी को भी मामले की सूचना दी. एजेंसी की तहकीकात में सामने आया की पुनीत शाह अमित शाह का रिश्तेदार नहीं है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस संबंध में एरोड्रम थाना में शिकायत की।

पुनीत को एयरपोर्ट प्रबंधन ने दी वीआईपी सुविधा

एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने आरोपी पुनीत शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पुनीत शाह मुंबई में रहता है. इंदौर में अधिकतर आता है. जब भी वह इंदौर में आता था तो वह एयरपोर्ट पर अपने आप को गृहमंत्री का रिश्तेदार बताकर वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग करता था. कई बार एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उसकी बातों में आकर उसे वीआईपी सुविधा उपलब्ध भी करवाई.

कारोबार के संबंध में आता था इंदौर

एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा का कहना है कि पुनित शाह मुंबई में कारोबार करता है. वह इंदौर में अक्सर कारोबार के सिलसिले में ही आता था. एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसकी बातों में आकर दो बार उसे वीआईपी ट्रीटमेंट भी दिया. लेकिन जब प्रबंधन को उस पर शक हुआ को पूरे मामले का खुलासा हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!