ग्वालियर में आबकारी विभाग सक्रिय, छापेमारी में जब्त की 50 हजार रुपये की शराब, 13 बोतलें आर्मी कैंटीन की बरामद

ग्वालियर। आर्मी एरिया एमएच चौराहे के पास आबकारी विभाग ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई की है. जहां एक मकान से हरियाणा, मध्यप्रदेश और आर्मी कैंटीन की अवैध शराब बरामद हुई है. वहीं आबकारी विभाग ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिससे आबकारी पुलिस पूछताछ में जुट गई है.

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
दरअसल, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि आर्मी एरिया एमएच चौराहे के पास एक मकान में अवैध शराब बिक रही है. तभी आबकारी विभाग ने एक टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापामार कार्रवाई की. जहां मकान से अजीत सिंह यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही से अवैध शराब बरामद की,

आर्मी कैंटीन की 13 बोतलें जब्त
आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की तीन पेटी, हरियाणा दो पेटी और आर्मी कैंटीन की 13 बोतल जब्त की हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई है. विशेष बात यह है कि आर्मी कैंटीन की शराब बिकने के लिए आरोपी के पास कैसे पहुंची. इसे लेकर आबकारी पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम ने एक घर से लगभग 50 हजार रुपये की कीमत की शराब बरामद की है. टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी के पास से एक पेटी आर्मी कैंटीन की शराब भी मिली है.

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!