मंदसौर जहरीली शराब कांड में फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

मंदसौर। जहरीली शराब से मौत के मामले में जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. इस मामले में 3 और FIR दर्ज की गई है. साथ ही फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है. मंदसौर एसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

जहरीली शराब मामले में 3 नई FIR दर्ज की गई

मंदसौर एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पिपल्यामंडी में हुई मौत के मामले में दो ढाबा संचालकों और एक आबकारी ठेका संचालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. मृतकों के परिजनों और बीमार हुए लोगों ने इन ढाबों और आबकारी ठेकों से शराब खरीदने की बात कही थी. जांच के बाद 3 मामले दर्ज किए गए हैं.

फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

एसपी ने बताया कि 3 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था. इस मामले में गिरफ्तार किए गए पिंटू के फरार चल रहे पिता महिपाल, चाचा गजेन्द्र और जितेन्द्र नाम के एक अन्य आरोपी पर इनाम घोषित किया गया था. एसपी ने बताया कि इनाम घोषित करने के बाद आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी जितेन्द्र का पुरानी आपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है.

अवैध शराब बेचन वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी

एसपी ने बताया कि रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ चल रही है. फिलहाल पूछताछ में कई खुलासे हुए है. एसपी ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ जिले में प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है. इस मामले में 15 मामले बुधवार को और 30 मामले मंगलवार को दर्ज किए गए थे.

सरकार ने किया SIT का गठन

बता दें कि मंदसौर में हाल ही में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने SIT का गठन भी किया है. SIT की टीम ने मंदसौर पहुंचकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है. सरकार ने गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा को SIT का अध्यक्ष बनाया गया है. उनके अलावा ADG जीपी सिंह, आईजी रेल एमएस सिकरवार को सदस्य बनाया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    पकड़ा गया एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ दिखा नेता, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

    मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पकड़ लिया…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!