पेगासस पर राहुल गांधी ने घेरा तो बीजेपी ने कसा तंज

नई दिल्ली । पेगासस जासूसी के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटी है। बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई विपक्षी दलों के नेताओं के साथ रणनीति बनाई तो अब केंद्र के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे विपक्षी एकता का ड्रामा बताया है। बीजेपी ने तंज कसते हुए यह भी कहा है कि राहुल गांधी की जासूसी से क्या हासिल होगा? साथ ही पूछा कि यदि राहुल गांधी को लगता है कि उनकी जासूसी हुई है तो वह शिकायत क्यों नहीं दर्ज करा रहे हैं? बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”यदि उनका (राहुल गांधी) का फोन हथियार है, अब तक उन्होंने शिकायत नहीं दर्ज कराई है, वे केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों कर रहे हैं। कोई राहुल गांधी की जासूसी क्यों करेगा? वह कांग्रेस पार्टी को चलाने में विफल हैं। उनकी जासूसी से क्या मिलेगा? राहुल जी आपको अपने फोन की जांच करानी चाहिए।” बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, ”विपक्षी पार्टियां क्या चाहती हैं? उनका एक ही लक्ष्य है, अपने परिवारों को बचाना। राहुल और प्रियंका केवल राजनीतिक रूप से स्थापित होना चाहते हैं। पीएम मोदी की चिंता सिर्फ भारत को विकास के पथ पर स्थापित करने की है। जनता विपक्षी एकता के ड्रामे को समझती है।” संबित पात्रा ने कहा, ”पीएम मोदी अहम मुद्दों पर बैठक बुलाते हैं, लेकिन कांग्रेस बायकॉट कर देती है। आप (राहुल गांधी) कह रहे हैं कि एक फर्जी उद्देश्य (पेगासस) हमारे लिए अहम है, कोविड नहीं। आप लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। आप लोगों की आवाज को दबा रहे हैं।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!