चीन को सबक सिखाने के लिए पूर्वी मोर्चे पर भारत ने तैनात किए राफेल लड़ाकू विमान

नईदिल्ली. चीन के साथ जारी सीमा विवाद (Border Dispute) के बीच भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी ताकत को और बढ़ा दिया है. भारतीय वायुसेना (IFA) ने पूर्वी वायु कमान (EAC) के तहत हासीमारा (Hasimara) के वायुसेना स्टेशन में राफेल विमान को अपने 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया है. बता दें पश्चिम बंगाल के हासीमारा में पहले मिग 27 था, जिसे अब सेवामुक्‍त कर उसकी जगह पर राफेल की तैनाती की गई है. भूटान के आसपास जिस तरह से चीन अपनी सैन्‍य ताकत को बढ़ा रहा है उसके जवाब में भारतीय वायुसेना राफेल की तैनाती की है.


वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की ताकत को और बढ़ाने और दुश्‍मन को करारा जवाब देने के लिए हासीमारा में राफेल को शामिल करने की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है. उन्‍होंने बताया कि चीन जिस तरह से धीर-धीरे बॉर्डर पर अपनी सैन्‍य ताकत बढ़ा रहा है उसे देखते हुए भारतीय वायुसेना को भी बेहतर कदम उठाने की जरूरत है. भारत और चीन की सेना के बीच पिछले डेढ़ साल से सीमा विवाद बना हुआ है. इस विवाद को सुलझाने के लिए और सीमा पर तनाव कम करने के लिए राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है लेकिन अभी तक पूरी तरह से सीमा विवाद सुलझ नहीं सका है.

इस खास मौके पर वायु सेना प्रमुख ने 101 स्क्वाड्रन के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए बताया कि इसे फाल्कन्स ऑफ चंब एंड अखनूर की उपाधि दी गई है. भदौरिया ने कहा इस बात पर किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है कि स्क्वाड्रन को जब कभी भी जहां भी जरूरत होगी वहां पर हावी रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि विरोधी हमेशा उनकी उपस्थिति से भयभीत रहेंगे.


भारत ने फ्रांस से खरीदें 36 राफेल लड़ाकू विमान
राफेल विमानों की पहली स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है. भारत द्वारा लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!