हड़ताल पर एमपी के 6 लाख अधिकारी-कर्मचारी! सभी सरकारी दफ्तरों पर लटका ताला

भोपाल। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के सभी जिलों के सभी ऑफिसों में सरकार के खिलाफ गुरुवार को अधिकारी-कर्मचारी समूहिक अवकाश पर हैं. इस संयुक्त मोर्चा में प्रदेश के 43 यूनियन शामिल हैं. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सरकार से अपनी 2 मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहा है. इस आंदोलन से शासकीय कामकाज एक दिन के लिए बंद है. इस आंदोलन में करीब 6 लाख कर्मचारी शामिल हैं.अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हो रहे इस आंदोलन में प्रदेश के लगभग सभी ऑफिस में कामकाज बंद रहेगा. सफाई कर्मचारी से लेकर तहसीलदार तक इस आंदोलन में शामिल है. जो महंगाई भत्ता सहित दो मांगों के लिए सरकार से गुहार लगा रहे है. इस आंदोलन के प्रथम चरण में सभी कर्मचारी संगठनों के प्रांतीय, संभागीय, जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, लधु वेतन कर्मचारी पूर्ण रूप से सम्मिलित होकर आंदोलन को गति प्रदान करेंगे. इसके बाद भी यदि सरकार की तरफ से सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा.

इन दो मांगों के लिए कर रहे प्रदर्शन

  1. 5% महंगाई भत्ता, जो राज्य सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था
  2. कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति दिए जाने की मांग

नगर निगम से लेकर तहसील के कामकाज तक पड़ेगा असर

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा 43 संगठनों से मिलकर बना है. इसमें छोटे-छोटे संगठन जुड़े हुए है. जिसमें नगरपालिका, पटवारी, वन, तहसीलदार, शिक्षा विभाग, पंचायत, पेशनर से जुड़े संघटन है. प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश में गुरुवार को सामूहिक अवकाश होगा. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं सरकार भी इन कर्मचारियों के दबाव में दिख रही है. जिसके चलते वेतन वृद्धि की मांग मान ली है, अन्य पर विचार कर रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!