Tokyo Olympics : पीवी सिंधु की एक और जीत, नॉकआउट में किया प्रवेश, तीरंदाजी, रोइंग और महिला हॉकी में मिली हार

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के छठवें दिन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शानदार जीत दर्ज की है. लगातार जीत के साथ सिंधु ने ओलंपिक में पदक की उम्मीद बरकरार रखी है. उन्होंने हांगकांग की चीयूंग नगन यी को 2-0 से हरा दिया है. सिंधु ने पहला गेम 21-9 और दूसरा गेम 21-16 से जीता.भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की ओलंपिक में यह दूसरी जीत है. वह नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई हैं.

महिला हॉकी टीम हारी
भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. आज एक और हार का सामना करना पड़ा. ग्रेट ब्रिटेन ने उसे 4-1 से हरा दिया है. ब्रिटेन की टीम भारतीय टीम पर पूरे मैच में हावी रही. वहीं भारतीय टीम को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन नाकाम रहे. टीम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पाई.

तीरंदाजी में तरुणदीप राय चूके
तीरंदाजी में तरुणदीप राय ने पुरुष अंतिम 32 वर्ग के मुकाबले में यूक्रेन के हनबिन ओलेस्की को 6-4 से हराया है. लेकिन वह राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में हार गए हैं. उनका मैच इजरायल के इटे शैनी से था. शूटऑफ में तरुणदीप ने 9 के साथ की लेकिन इजरायल के शैनी ने 10 स्कोर करके पुरुष व्यक्तिगत का राउंड ऑफ 32 का यह मैच अपने नाम किया.

रोइंग ने भी किया निराश
रोइंग में भारत को मेडल जीतने का मौक था लेकिन वो चूक गई. अर्जुन लाल और अरविंद पुरुष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2 में हार गए हैं. वे आखिरी स्थान पर रहे. इसमें 6 जोड़ी हिस्सा ले रही थीं, जिसमें से टॉप 3 में रहने वाली जोड़ी फाइनल में पहुंची है.

आज का शेड्यूल
बैडमिंटन

दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण

तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा)

दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग

दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग

मुक्केबाजी

दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!