बच्चों के लिए अगले महीने आ सकती है कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। भारत में बच्चों के लिए कोविड रोधी टीका अगले महीने तक आ सकता है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बच्चों की वैक्सीन के बारे में बताया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंडाविया ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा कि सरकार अगले महीने बच्चों का टीकाकरण शुरू कर सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण को कमरजोर करने और देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में बच्चों के लिए वैक्सीन एक बड़ा कदम होगा। इससे पहले मंडाविया ने मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में कहा था कि भारत बायोटेक और जाइडस कैडिला ने बच्चों पर टीकों का परीक्षण शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इसमें सफलता मिलेगी और बच्चों के लिए भी टीका उपलब्ध हो जाएगा।
  बीते दिनों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी थी कि बच्‍चों के लिए कोरोना वैक्‍सीन सितंबर तक लांच की जा सकती है। भारत में अब तक 44 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। सरकार ने इस साल के अंत तक 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखा है। डॉ गुलेरिया ने बताया था कि जाइडस कैडिला ने बच्‍चों की वैक्‍सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है और उन्‍हें आपातकालीन इस्‍तेमाल के लिए मंजूरी का इंतजार है। डॉ गुलेरिया ने बताया कि भारत बायोटेक की ओर से बच्‍चों के लिए तैयार की गई कोवैक्सीन का ट्रायल भी अगस्त या सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ट्रायल के तुरंत बाद ही वैक्‍सीन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों की संख्या 44 करोड़ को पार कर गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!