संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

नई दिल्ली ।  बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। संसद की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सांसदों से आजादी की 75वीं सालगिरह के लिए रोडमैप पेश किया। विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए राज्य सभा में जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद इसकी कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में भी इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है। लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाज़ी के बीच सदन को 11:45 बजे तक स्थगित किया गया। इस से पहले कल भी पेगासस जासूसी मामले, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया था। इस बीच तीन बार लोकसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद भी जब विपक्षी सांसदों का विरोध कम नहीं हुआ तब इसकी कार्रवाई को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था।बता दें की इस मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में भी इन मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही ज्यादातर बाधित रही थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष से कहा, “सरकार आपको जवाब देना चाहती है। लेकिन आप लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। यहां जनता ने आपको चुनकर भेजा है। जनता के हित के मुद्दे उठाने चाहिए। लेकिन आप सरकार को  सुनना ही नहीं चाहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!