भाजपा से लड़ने के लिए ममता और माकपा मिलाएगी हाथ

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के बाद तृणमूल मुखिया ममता बनर्जी के हौसले बुलंद हैं। वहीं माकपा भी उनके साथ आने के ने संकेत दे रही है। माकपा राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से लड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है। माकपा राज्य विधानसभा चुनाव में खाता खोलने में विफल रही थी। माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा, कांग्रेस और नवगठित इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) ने एक गठबंधन बनाया था और विधानसभा चुनाव लड़ा था। इन पार्टियों ने घोषणा की थी कि टीएमसी और भाजपा दोनों ही उनके प्रमुख दुश्मन हैं। वाम दल की तरह, कांग्रेस भी राज्य विधानसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई थी, हालांकि आईएसएफ एक सीट पर विजयी हुई थी।
संवाददाताओं द्वारा पूछे गए इस सवाल पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए क्या माकपा टीएमसी के साथ रहेगी, माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बिमान बोस ने कहा, ‘हम किसी भी भाजपा विरोधी पार्टी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन के लिए जब भी जरूरत पड़ी है, हमारा यही रुख रहा है।’’ पश्चिम बंगाल वाम मोर्चा के अध्यक्ष बोस रविवार को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक में एक बैठक से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे। माकपा के शीर्ष सूत्रों ने हालांकि कहा कि बोस की टिप्पणी पार्टी के रुख में तत्काल बदलाव का संकेत नहीं देती है क्योंकि उन्होंने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में यह बयान दिया था। माकपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘नीतिगत मामलों में इस तरह के बदलाव के लिए पार्टी को अपनी राज्य समिति की बैठक में इस मुद्दे को उठाने के बाद एक प्रस्ताव पारित करना होगा।’ कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने के मुद्दे पर बोस ने कहा, जहां तक ​​हमारा संबंध है, हम किसी से संबंध नहीं तोड़ रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!