सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा, पेगासस जासूसी मामले में बहस से भाग रही है सरकार

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने जासूसी मामले में सरकार से बहस की मांग की है। रामगोपाल यादव का कहना है कि संसद में सदन इसलिए नहीं चल पा रहा है क्योंकि सरकार बहस नहीं करना चाह रही है। रामगोपाल यादव ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को 4 घंटे की बहस की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि इस बहस के बाद संसद सुचारू तौर पर चलेगी, लेकिन सरकार इस बहस से भाग रही है। गौरतलब है कि जासूसी मामले के कारण संसद का मानसून सत्र सुचारू तौर पर नहीं चल रहा है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सदन में बहस करवाना चाहती है। वहीं इस तरह के मामले सामने आने को लेकर के सरकार के कई मंत्री सवाल उठा चुके हैं। 
  जासूसी मामले में सरकार के मंत्री द्वारा सदन में बयान दिए जाने के तर्क को नकारते हुए सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि डिस्कशन और स्टेटमेंट में अंतर होता है। रामगोपाल यादव का कहना है कि स्टेटमेंट के बाद एक सवाल का जवाब दे करके सरकार मामले को खत्म कर देना चाहती है, जबकि विपक्ष की मांग है कि इस मुद्दे पर सार्थक चर्चा हो। राम गोपाल 
यादव ने सरकार की कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया। संसद के मानसून सत्र के पहले पीएम के सभी मुद्दे पर सार्थक चर्चा की सर्वदलीय बैठक में बात कहने के सवाल के जवाब में रामगोपाल यादव का कहना है कि पीएम मोदी सार्थक बहस की बात तो करते हैं, लेकिन सदन में बहस नहीं करवाना चाहते। इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उनका कहना है कि आखिरकार मानसून सत्र के पहले इस तरह के मुद्दे क्यों आए। साथ ही सरकार ने इस मामले की सत्यता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!