बुधवार को ओलिंपिक में नौकायान सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के अरविंद से पदक की उम्‍मीदें, परिवार ने की प्रार्थना

टोक्‍यो में चल रहे ओलिंपिक में जबसे भारत की मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता है, अन्‍य खिलाडि़यों के भी हौसले बुलंद हो गए हैं और वे भी अब बेहतर प्रदर्शन करने के उत्‍साह से लबरेज हैं। देशवासियों की भी अपेक्षाएं अब बढ़ गईं हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह 8 बजे नौकायान स्‍पर्धा में भारत के अरविंद सिंह भाग लेंगे। यह सेमीफाइनल मुकाबला होगा। उनसे भी पदक की उम्‍मीद लगाई जा रही है। इसके चलते ही आज उनके परिजनों ने प्रार्थना की है। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में खुर्जा के गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह रोइंग नौकायान में प्रतिभागिता कर रहे हैं। वह रोइंग लाइटवेट डबल्स स्कल्स स्पर्धा के सेमीफाइनल तक की दौड़ पूरी कर चुके हैं और बुधवार सुबह आठ बजे उनका सेमीफाइनल मुकाबला होगा। अरविंद के लगातार अच्छे प्रदर्शन से गांव समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हर किसी को यही आस लगी हुई है कि अरविंद फाइनल में अपनी जगह बनाते हुए देश के लिए सोना जीतकर जरूर लाएंगे। इतना ही नहीं सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। बुलंदशहर के खुर्जा में गांव खबरा निवासी अरविंद सिंह ओलंपिक में पदक जीतकर जरूर लाएंगे। यह आस अरविंद के गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी लगी हुई है।

पिता, दादी और भाभी ने की प्रार्थना

अरविंद सिंहकी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना करने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को अरविंद सिंह के पिता विजय सिंह, दादी राजवती, भाभी साधना ने स्वजन के साथ घर पर प्रार्थना की। दादी राजवती का कहना है कि उनकी काफी उम्मीद अरविंद से लगी हुई है। खिलाड़ी के पिता विजय सिंह का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अरविंद फाइनल में जरूर पहुंचेगा और देश को पदक जरूर दिलाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!