क्रुणाल पांड्या पाए गए कोरोना संक्रमित, India vs Sri lanka 2nd T20I मैच हुआ स्थगित

नई दिल्ली ।

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार का टी-20 स्थगित कर दिया गया है। अगर बाकी के खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाते हैं तो बुधवार को इस मैच के होने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि क्रुणाल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने तक दोनों टीम को आइसोलेशन में रहना होगा।

सूत्र ने कहा, ‘क्रुणाल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और मंगलवार को खेले जाने वाले टी 20 को स्थगित कर दिया गया है। यदी कोई अन्य खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया जाता है तो यह मैच बुधवार को होगा। खिलाड़ी वर्तमान में आइसोलेट हैं।’ बीसीसीआइ ने जानकारी दी है कि मैच से पहले मंगलवार को सुबह रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ। इसमें क्रुणाल पांड्या पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल टीम ने उनके संपर्क में आठ लोगों को पाया है। पूरी टीम का आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और संक्रमित तो नहीं है। बोर्ड ने इसके साथ ही जानकारी दी है कि आज का स्थगित हुआ मैच कल यानी बुधवार 28 जुलाई को खेल जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 जुलाई को होगा।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 जीत मिली थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शिखर धवन की अगुवाई में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर गई है, जो फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं। राहुल द्रविड़ इस टीम के कोच हैं।

श्रीलंका दौरे पर गई टीम में पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर रिपलेश्मेंट के तौर पर जाना है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के वहां रवानगी पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को जानकारी दी कि चयन समिति ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चोट के कारण बाहर हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान का रिपलेश्मेंट चुना है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!