राज कुंद्रा को 14 दिन के लिए जेल भेजा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

गंदी फिल्मों का धंधा करने के आरोपी राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। राज कुंद्रा और उसके एक अन्य साथी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मुंबई पुलिस ने आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें राज कुंद्रा से और पूछताछ करना है। इस बीच, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने दोनों को समन जारी किया था और पूछताछ के लिए तलब किया था। इसके खिलाफ दोनों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अग्रिम जमानत मांगी थी। हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से कहा कि वह दोनों अभिनेत्रियों के खिलाफ 20 सितंबर तक कोई ठोंस कार्रवाई न करे।

इससे पहले पोर्नोग्राफी रैकेट मामले के संबंध में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार शाम को बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को नोटिस जारी किया और उन्हें 27 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा था। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म मामले पर अपना वीडियो बयान जारी किया था। उन्होंने खुलासा किया था कि वह महाराष्ट्र साइबर सेल को अपना बयान देने वाली पहली व्यक्ति थी।

…जब पति पर चिल्लाने लगीं शिल्पा शेट्टी: मुंबई पुलिस की मौजूदगी में भावुक शिल्पा शेट्टी ने स्पष्ट रूप से अपने पति से कहा कि मामले से परिवार की बदनामी हो रही है। शुक्रवार को छह घंटे की पूछताछ के दौरान राज कुंद्रा ने शिल्पा से कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्होंने पोर्न नहीं बल्कि इरोटिक फिल्में बनाई है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामला अदालत में नहीं चलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!