कोर्ट का आदेश-”हाजिर हो कंगना रनौत नहीं तो जारी होगा गिरफ्तारी का वॉरेंट”

मुंबई|

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत विवादों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।कंगना रनौत के खिलाफ मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा दर्ज किया हुआ है। दरअसल, कंगना रनौत ने पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गीतकार जावेद अख्तर के बारे में कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

कंगना ने जावेद अख्तर पर आरोप लगाया था कि वह बॉलीवुड में गुटबाजी करते हैं। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया था। वहीं आज इस केस की सुनवाई थी। सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कंगना के पर तीखी टिप्पणी की है।

कंगना केस की सुनवाई में हाजिर नहीं हो रही हैं जिस पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 1 सितंबर को रखी है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस बार कंगना रनौत कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरेंट जारी किया जाएगा।

इससे पहले कंगना रनौत ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और जावेद अख्तर के मानहानि मामले में कोर्ट में पेश होने से हमेशा के लिए छूट मांगी थी। कोर्ट ने कंगना की इस याचिका को खारिज कर दिया था। कंगना ने अपने पक्ष में यह दलील दी थी कि वह काम के सिलसिले में देश-विदेश के अलग-अलग भागों में रहती हैं ऐसे में हर सुनवाई में पेश नहीं हो सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!