Anupama में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री, बदल जाएगी पूरी कहानी?

नई दिल्ली: टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहने वाले टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में लगातार नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते रहते हैं. शो के रूटीन दर्शक जानते हैं कि किस तरह शो में ‘अनुपमा’ (Anupama) का इलाज करने वाले डॉक्टर की एंट्री हुई और कुछ वक्त के बाद ये किरदार शो से गायब भी हो गया. इसी तरह जल्द ही अब फैंस को शो में एक नई एंट्री देखने को मिल सकती है.

शो का हिस्सा बनेंगी सुनीता राय
जल्द ही टीवी एक्ट्रेस सुनीता राय (Sunita Roy) इस सुपरहिट शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. हालांकि शो में उनका किरदार क्या होगा और उनकी एंट्री किस तरह कराई जाएगी इस बारे में अब तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. माना ये भी जा रहा है कि सुनीता की एंट्री के बाद शो की कहानी में कई मोड़ देखने को मिलेंगे.

इन दिनों शो में क्या चल रहा?
बता दें कि सुनीता (Sunita) टीवी शो ‘बाय बाय’ में अपने कमाल के किरदार के लिए जानी जाती हैं. बता दें कि टीवी शो ‘अनुपमा’ (Anupama) की कहानी इन दिनों काफी पेचीदगियों से गुजर रही है. शो में जल्द ही फैंस को पूरा परिवार दो धड़ों में बंटता दिखाई पड़ सकता है और इसकी वजह बनेगी राखी बेन (Rakhi Ben). राखी (Rakhi) अपनी बेटी को शाह परिवार से दूर करने के लिए ऐसा कर रही हैं.

अनुपमा दिखाएगी नया करिश्मा
हालिया एपिसोड में राखी बेन (Rakhi) वनराज शाह (Vanraj Shah) के कैफे में तमाशा करती नजर आईं और हमेशा की तरह उन्होंने घर के सदस्यो को काफी ज्यादा बुरा भला कहा. लेकिन देखना होगा कि क्या इस बार राखी (Rakhi) की चाल कामयाब होगी या अनुपमा फिर से कोई नया करिश्मा करके अपने परिवार को बचाने में कामयाब रहेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!