हावड़ा एक्सप्रेस से 50 लाख के बाल चोरी, आरपीएफ जांच में जुटी

इंदौर ।

50 लाख रुपये कीमत के बाल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिर के बाल हावड़ा एक्सप्रेस द्वारा बोरों में भरकर पार्सल किए थे। पीड़ितों की शिकायत पर आरपीएफ थाना की पुलिस जांच में जुटी है। कोलकाता और इंदौर के पार्सल विभाग से जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी पर मौजूद पार्सल विभाग के कर्मचारियों और अफसरों से भी जानकारी मांगी गई है।

सरवटे बस स्टैंड निवासी दीपक पुत्र व्यमंकर कुमड़कर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह घर-घर संपर्क कर सिर से झड़ने वाले बाल खरीदता है। उसके साथी अजय, दीपक, सुनील, राकेश और शिवा ने छह जुलाई को इंदौर रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल विभाग में कोलकाता के लिए बाल से भरे बोरे बुक करवाए थे। जिसका बिल्टी नंबर 63498 है। दीपक के मुताबिक उसने 21 बोरों में करीब एक हजार किलो सिर के बाल भरे हुए थे, लेकिन तय समय पर सिर्फ तीन बोरे माल ही पहुंचा और 19 बोरे चोरी हो गए। बालों से भरे बोरे चोरी होने से हड़कंप मच गया और तत्काल आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

हालांकि आरपीएफ ने जांच का बहाना बनाकर एफआइआर से इन्कार कर दिया। दीपक के मुताबिक शहर में करीब 150 महाराष्ट्रीयन परिवार है जो कंघी करते वक्त झड़े हुए बालों को खरीद कर रोजी-रोटी चलाते हैं। उन्होंने महीनों तक मेहनत कर बाल खरीदे और उसे भी चोरों ने चुरा लिया। आरपीएफ टीआइ हरीश के मुताबिक बोरे पार्सल विभाग द्वारा भेजे थे। हमने कोलकाला (हावड़ा) के पार्सल विभाग से जानकारी मांगी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!