राज कुंद्रा के केस में गहना वशिष्ठ करेंगी बड़ा खुलासा, पुलिस को बताएंगी अश्लील फिल्मों की एक्ट्रेस के नाम

नई दिल्ली ।

अश्लील फिल्मों के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा का अभिनेत्री गहना वशिष्ठ लगातार सपोर्ट कर रही हैं। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा, लेकिन मुंबई से दूर होने के चलते गहना वशिष्ठ पूछताछ के लिए नहीं आ सकीं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक समन नहीं मिला है।

गहना वशिष्ठ ने कहा, ‘मुझे कल देर रात ही मैसेज मिला लेकिन मुझे कोई आधिकारिक समन नहीं भेजा गया है। जैसा कि आप जानते हैं कि मैं मुंबई से बाहर हूं और तुरंत टिकट बुक करना संभव नहीं है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी अनिवार्य है। मेरे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं इसलिए मुझे कुछ दिनों में मुंबई वापस जाने से पहले व्यवस्था करने की जरूरत है। मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से जरूर मिलूंगी और उनके सभी सवालों के जवाब देने के लिए उत्सुक हूं।’

गहना वशिष्ठ ने कहा है कि जब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब वह पहले ही एडल्ट इंडस्ट्री के बारे में बहुत सारी जानकारी साझा कर चुकी हैं। वह और भी बहुत कुछ साझा करना चाहती हैं। गहना वशिष्ठ ने कहा, ‘जब मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मिलूंगी तो मैं उन्हें लड़कियों और एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम बताऊंगी। इंडस्ट्री में पुरुष और महिला दोनों शामिल हैं और उन नामों को पुलिस के साथ साझा किया जाएगा’।

गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, ‘जो लड़कियां आज विक्टिम कार्ड खेल रही हैं, उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि एक बार उनका नाम सामने आने के बाद वे मामले में आरोपी बन जाएंगी। और कुछ ऐसे भी हैं, जो आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन अश्लील कंटेंट बनाने में शामिल हैं, जो इंटरनेट पर उपलब्ध है। मेरे पास सभी के नाम हैं और मैं एडल्ट इंडस्ट्री में शामिल सभी लोगों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करने जा रही हूं। एक व्यक्ति को क्यों निशाना बनाया जाना चाहिए और राज कुंद्रा और मैं दोनों अभी भी मामले में आरोपी हैं, लेकिन दोषी नहीं हैं।’

गहना वशिष्ठ ने इस बात की भी खुलासा किया कि हॉटशॉट्स एप के लिए कंटेंट निर्माण प्रक्रिया में एक नहीं बल्कि कई निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने आगे कहा, ‘कई और लोग थे जो एरियोटिक कंटेंट बना रहे थे और उन्हें भी इस मामले में तलब किया जाना चाहिए।’ आपको बता दें कि अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है। वह 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!