सौर ऊर्जा से रोशन होगा देश का सबसे स्वच्छ शहर

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब सोलर ऊर्जा से जगमगा सकेगा. अब शहर के तमाम सड़कें और चौराहे के साथ करीब 25 उद्यान सौर ऊर्जा से ही रोशन होंगे. नगर निगम इंदौर आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि इसके लिए इंदौर नगर निगम ने वर्तमान वित्तीय बजट में 104 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है. इसके अलावा जल शोधन प्लांट के लिए भी अलग से 100 करोड़ रुपये सोलर ऊर्जा प्लांट के लिए खर्च किए जाएंगे. इतना ही नहीं आगामी वित्तीय वर्ष में करीब शहर की 20,000 परंपरागत लाइटों के स्थान पर शहर के विभिन्न मार्गों अथवा चौराहों पर एलईडी लाइट लगेगी.

सोलर ऊर्जा के लिए 25 उद्यान चयनित
देश के अन्य बड़े संस्थानों के चार्ज पर इंदौर नगर निगम बड़े विद्युत उपयोग वाले कामकाज में सोलर ऊर्जा का उपयोग करने जा रहा है. इस क्रम में शहर के विभिन्न उद्यान जिनमें पार्लर नगर गार्डन स्कीम नंबर-54, कंचन बाग गार्डन, अर्जुनपुरा उद्यान, लाल बाग के सामने गणेशपुरी उद्यान, गणेश मंदिर खजराना इंद्रपुरी स्थित शिव मंदिर उद्यान, पावन धाम उद्यान समेत वार्ड क्रमांक-36 में सोलर लाइट के कार्य प्रस्तावित हैं.फिलहाल नगर निगम पहले चरण में करीब 25 उद्यानों को सोलर लाइट से रोशन करने की तैयारी में है. इसके अलावा शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी तैयारी है. नगर निगम द्वारा मंडलेश्वर के जुलूस में स्थित फिल्ट्रेशन प्लांट के बड़े पैमाने पर विद्युत वह करता रहा है. यही वजह है कि इस बार जल शोधन प्लांट के पास 1 मेगा वाट का सोलर प्लांट स्थापित करने की तैयारी है. इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!