एम्स डायरेक्टर डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा- सितंबर में शुरू होगा बच्‍चों का टीकाकरण

नई दिल्ली ।

एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने बच्चों के कोरोना टीके को लेकर शनिवार को कहा कि भारत बायोटेक के कोरोना टीके का ट्रायल अंतिम चरण में है। जिसके नतीजे सितंबर तक आने की उम्मीद है। डा गुलेरिया ने बताया कि टीका उत्पादक जायडस कैडिला ने 12 से 18 साल के बच्चों के लिए अपने टीके का ट्रायल पूरा कर लिया है। हालांकि, ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (डीसीजीआइ) द्वारा इसे आपातकालीन उपयोग की अनुमति देने में कुछ दिन और लगेंगे। गुलेरिया ने कहा कि अनुमति मिलने के बाद सितंबर में बच्चों को टीका लगना शुरू हो जाएगा।

इसके साथ ही तब तक कोवैक्सीन का भी ट्रायल पूरा हो जाएगा। इसलिए सितंबर में बच्चों का टीका उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूरी निगरानी के साथ जिन इलाकों में संक्रमण दर कम है, वहां स्कूल खोले जा सकते हैं। महामारी के इस दौर में कंप्यूटर और मोबाइल की उपलब्धता नहीं होने पर बहुत से बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़ा है। बता दें कि एम्स में बच्चों के टीके का तीन चरणों में ट्रायल चल रहा है।

इनमें सबसे पहले 12 से 18 फिर छह से 12 और अंत में दो से छह साल के बच्चों को ट्रायल के अंतर्गत कोवैक्सीन की डोज दी गई है। एम्स में बच्चों के टीके के ट्रायल के अंतर्गत दो से छह साल के बच्चों को अगले हफ्ते कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। एम्स में टीके के ट्रायल के मुख्य जांचकर्ता प्रो संजय राय ने यह जानकारी दी। वहीं, 12 से 18 और छह से 12 साल के बच्चों को टीके की दोनों डोज पहले ही दी जा चुकी हैं।

गुलेरिया ने बताया कि भारत सरकार टीके की खरीद के लिए टीका निर्माताओं माडर्ना और फाइजर के साथ चर्चा कर रही है, हालांकि इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें देरी के कई कारण हो सकते हैं। मुझे लगता है कि दो या तीन चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। इन कंपनियों ने कई और देशों से भी पहले से टीके के आर्डर ले रखे हैं। इसलिए सरकार को इतनी जल्दी पर्याप्त डोज नहीं मिल सकती। जब तक पहले आर्डर देने वाले देशों को टीके की पूरी डोज नहीं मिल जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!