मध्य प्रदेश के पन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, 18 घायल

पन्ना।

जिले में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत हो गई तो वहीं 18 घायल हो गए हैं। जिले के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। मृतकों में लक्ष्मी पिता विकास कोल निवासी कोलगवा 28 वर्ष व काजल पता पिता राम नारायण गुप्ता निवासी कोलगवा शामिल है।
घटनास्‍थल पहुंची पुलिस : आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी सलेहा दल बल के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सलेहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं मृतक महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दूसरी घटना में पवई थाना अंतर्गत सिमरा ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से तेजीलाल पटेल 70 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की घटना उस समय घटित हुई जब तेजीलाल अपने खेत में भैंस चरा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके एक भैंस के भी मौत हो गई। इसके अलावा पास के ही खेत में काम कर रहे किसान भरत लाल पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पवई थाना अंतर्गत ही ग्राम पिपरिया दौन के सरपंच के बड़े भाई वेद नारायण पाठक पिता राम गोपाल पाठक की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए जिसमें 2 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया।

साथ ही ग्राम चौमुखा में एक 65 वर्षीय वृद्ध इक्तर आदिवासी की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। पवई पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि बीते 3 दिनों से पन्ना जिले में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हुआ है जिसके चलते यह उक्त घटनाएं घटित हो गई। घटना को लेकर कलेक्टर पन्ना संजय कुमार मिश्र ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और मृतकों के स्‍वजनों को सांत्‍वना देते हुए देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!