रक्षाबंधन के लिए बाजारों में होने लगी तैयारी

भोपाल । रक्षाबंधन त्योहार हर उम्र के लोगों के लिए उत्साह और खुशी लेकर आता है। जहां एक ओर भाई को खास महसूस कराने के लिए बहनें आकर्षक राखी तलाश करती हैं, वहीं भाई भी अपनी बहन के लिए सबसे खूबसूरत तोहफा तलाश करते हैं। रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। अभी इसके लिए पूरा एक माह है, लेकिन बाजारों में तैयारी शुरू हो चुकी हैं। एक यही त्योहार ऐसा है जिसके लिए पहले ही राखियों की खरीदी करनी होती है। कई भाई-बहन अलग-अलग शहरों और देशों में रहते हैं। समय पर राखी मिल जाए इसके लिए वे पहले ही राखी की खरीदी कर उसे पोस्ट कर देते हैं।
आनलाइन बाजार में भी राखियों के कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हो रहे हैं। जिसे लोगों ने आर्डर करना शुरू कर दिया है। कस्टमाइज राखी और पूजा की थाल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। राखी के लिए स्पेशल कॉम्बो पैक उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
भाई-भाभी राखी के साथ ही मिल रही बेबी राखी
 हर साल कुछ न कुछ खास राखी बाजार में उपलब्ध होती हैं। कस्टमाइज राखी को लेकर लोगों का उत्साह अब भी बरकरार है। हर बहन चाहती हैं कि वो अपने भाई की कलाई पर सबसे अलग और आकर्षक राखी बांधे। इसके लिए कस्टमाइज राखी सबसे बेहतर विकल्प है। आनलाइन उपलब्ध हो रहे राखी स्पेशल कॉम्बो पैक में भाई-भाभी की राखी के साथ बेबी राखी भी शामिल कर दी गई है। जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही पूजा की थाली भी राखी के डिजाइन से मिलती हुई ली जा रही हैं। इन्हें अभी से ही आर्डर किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!