केरल में कोरोना से स्थिति बेकाबू, लगा फिर संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना की दूसरी लहर अभी तक कमजोर नहीं हुई है। केरल में इसका तांडव लगातार बढ़ रहा है। राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। हालांकि सिर्फ दो दिन 24 जुलाई और 25 जुलाई को पाबंदी रहेगी। केरल में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 16848 मामले सामने आए है। इससे पहले 5 जून को 17328 केस दर्ज हुए थे। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 39785 मामले रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें से 42 फीसद केस केरल से हैं। आइए जानते हैं अन्य प्रदेशों की क्या स्थिति है।

असम के 5 जिलों में लॉकडाउन

असम के 5 जिलों जोरहाट, गोलाघाट, सोनितपुर, विश्वनाथ और लखीमपुर में लॉकडाउन जारी रहेगा। इन जिलों में 24 घंटे कर्फ्यू रहेगा। नए निर्देश 21 जुलाई से अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

आंध्र प्रदेश में एक सप्ताह बढ़ा लॉकडाउन

आंध्र प्रदेश ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए नाइट कर्फ्यू को एक सप्ताह तक बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तडेपल्ली कैंप कार्यालय में एक समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। रात 9 बजे से सभी दुकानें बंद हो जाएंगी।

हरियाणा में 26 जुलाई तक जारी रहेंगी पाबंदियां

हरियाणा सरकार ने 26 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। राज्य में 50 फीसद क्षमता के साथ बार और रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुल सकेंगे। गोल्फ कोर्स से बने क्लब हाउस, बार और रेस्टोरेंट 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!