टोक्यो में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदारों में होंगी सिंधु : गोपीचंद

भारतीय बैडमिंटन के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि इस बार भारतीय एथलीट ओलंपिक में पदकों की दोहरी संख्या तक पहुंच सकते हैं और उन्होंने विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदारों में से एक करार दिया। भारत शुक्रवार से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में इस बार अपना सबसे बड़ा ओलंपिक दल – 120 से ज्यादा एथलीट – उतार रहा है।

गोपीचंद ने एक वेबीनार के दौरान कहा, मेरा यह भी मानना है और उम्मीद करता हूं कि इस बार भारत अब तक की सबसे ज्यादा पदकों की संख्या जीतने में सफल होगा। लंदन में भारतीय टीम ने छह पदक जीतकर जो किया, हम उसे पीछे छोड़ सकते हैं और हम उम्म्मीद करते हैं कि दोहरी संख्या में पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘सरकार से काफी सहयोग मिला है और जिस तरह का हमें सहयोग मिल रहा है, उससे मुझे लगता है कि ज्यादा पदकों से खेल से संबंधित लोगों के हाथ मजबूत होंगे।’

गोपीचंद ने कहा, ‘मेरा यह भी मानना है कि भले ही यह निशानेबाजी हो, कुश्ती हो, मुक्केबाजी हो या फिर भारोत्तोलन में मीराबाई चानू, मुझे लगता है कि उनके पास काफी मौके हैं।’ उन्होंने भारतीय ओलंपिक दल के आधिकारिक भागीदार ध्यान और ‘हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट’ के गठजोड़ की घोषणा करने वाले वेबीनार के दौरान यह बात कही। साइना नेहवाल और सिंधु को पिछले दो ओलंपिक में क्रमश: कांस्य और रजत पदक दिलाने में मार्गदर्शन करने वाले गोपीचंद का मानना है कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन को बेहतर करने का अच्छा मौका है।

उन्होंने कहा, ‘बैडमिंटन में हमारे पास मौके हैं, निश्चित रूप से रियो और लंदन के प्रदर्शन से बेहतर करने के। इसलिए मुझे उम्मीद है कि सिंधु जीत सकती हैं, वह निश्चित रूप से ओलंपिक में दावेदारों में से एक होंगी। साथ ही चिराग और सात्विक भी, हालांकि उनका ड्रा काफी कठिन है लेकिन मैं उन्हें पदक के संभावितों में देखता हूं। साई प्रणीत के लिये यह मुश्किल होगा। लेकिन उसने विश्व चैम्पियनशिप में काफी अच्छा किया है और मुझे उम्मीद है कि वह उस प्रदर्शन को दोहरा सकता है।’

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!