हार की कगार पर था भारत, दीपक चाहर ने ऐसे पलट दी बाजी और दिलाई असंभव जीत

कोलंबो: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. भारत को सीरीज जीतने के लिए ये मैच हर हार में जीतना था. इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करते हुए 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार 23 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा. श्रीलंका इस मैच को जीतकर व्हाइट वॉश से बचना चाहेगी. 

गेम चेंजर बन गए दीपक चाहर

भारत की इस जीत के हीरो दीपक चाहर रहे. हैरानी वाली बात ये रही कि दीपक चाहर ने ये मैच अपनी गेंदबाजी से नहीं बल्कि बल्लेबाजी से जिताया, जो किसी बॉलर के लिए कर पाना किसी अजूबे से कम नहीं था. भारत इस मैच को लगभग हार चुका था और श्रीलंका सीरीज में 1-1 से बराबरी करने की दहलीज पर था.  

दीपक चाहर ने दिलाई करिश्माई जीत 

193 रन पर भारत के 7 विकेट गिर चुके थे और उसे जीत के लिए 14.5 ओवरों में 83 रनों की जरुरत थी, लेकिन नंबर 8 पर बैटिंग करने वाले दीपक चाहर ने हार नहीं मानी. दीपक चाहर ने 82 गेंदों पर 69 रन ठोक दिए, जिसमें एक छक्का और 7 चौके शामिल रहे. गेंदबाजी करते हुए भी दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके थे, लेकिन मैच जिताने का काम उन्होंने बल्ले से पूरा किया. 

भारत ने जीती सीरीज 

भारतीय टीम ने रोमांच से भरपूर दूसरे वनडे में श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया. दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी कर हारा हुआ मैच भारत की झोली में डाल दिया. चाहर और भुवनेश्वर की बहादुरी का ही नतीजा है कि तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पहले वनडे मे भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से हराया था.

चाहर और भुवनेश्वर ने छीन ली जीत 

पहले मैच के उलट श्रीलंका एक समय जीत की ओर अग्रसर थी, लेकिन चाहर और भुवनेश्वर ने बल्ले के साथ कमाल करते हुए उससे जीत छीन ली. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने भारत को 276 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया, लेकिन चाहर ने भुवनेश्वर के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रनों की नाबाद साझेदारी कर पासा पलट दिया. भारत ने 49.1 ओवरों में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!