मध्यप्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार दिया, नहीं बता पाए टीसीएस और इंफोसिस के अफसर

इंदौर।

राज्य शासन ने देश की नामी साफ्टवेयर कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के लिए पलक पांवड़े बिछाकर सुपर कारिडोर पर कुल 230 एकड़ जमीन तो दे दी, लेकिन यह कंपनियां लीज की अपनी शर्त को पूरा नहीं कर पाई। इन कंपनियों के लिए शर्त थी कि वे इंदौर के अपने कैम्पस में 50 प्रतिशत रोजगार मध्यप्रदेश के साफ्टवेयर इंजीनियर, आइटी व अाइटीइएस प्रोफेशनल्स को देगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। जब प्रशासन ने टीसीएस और इंफोसिस कंपनियों के अधिकारियों से पूछा कि मध्यप्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार दिया है, तो दोनों कंपनियों के अधिकारी इसका कोई जवाब नहीं दे पाए।
दोनों कंपनियों ने पुणे और हैदराबाद के अपने कैम्पस में पहले से काम कर रहे मध्यप्रदेश के इंजीनियरों को इंदौर ट्रांसफर कर दिया। बहरहाल इंदौर जिला प्रशासन के साथ बैठक में दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने रोजगार के अपने-अपने आंकड़े पेश किए। टीसीएस के अधिकारी संजय सिन्हा ने बताया कि 4500 इंजीनियरों और आइटी प्रोफेशनल को नियुक्त किया। इसी तरह इंफोसिस के अधिकारी सुधांशु ने जानकारी कि 672 इंजीनियरों को नियुक्ति दी है।

इस पर कलेक्टर मनीषसिंह ने कंपनियों के अधिकारियों ने पूछा कि यह बताओ कि मध्यप्रदेश के कितने हैं? इसमें अन्य कैम्पस से स्थानांतरित किए गए हुए कितने हैं? और सीधी नियुक्ति वाले कितने हैं? पुणे और हैदराबाद से ट्रांसफर करके आप इसे यहां दिए रोजगार में नहीं जोड़ सकते। इस पर दोनों कंपनियों के अधिकारियों ने इतना ही कहा कि यह डाटा अभी हमारे पास तैयार नहीं है, यह संकलित करना पड़ेगा। कंपनियों को 23 जुलाई तक का समय दिया गया है।

पांच साल पहले शुरू किया काम, अब कोरोना का बहाना

टीसीएस और इंफोसिस को सुपर कारिडोर पर आइडीए की ओर से नौ साल पहले 2012 में जमीन दी गई थी। शासकीय अनुमतियां मिलते-मिलते 2014 आ गया। इसके बाद कंपनियों ने निर्माण शुरू किया और करीब पांच साल पहले इनके कैम्पस शुरू हो गए। पांच साल बाद भी इन कंपनियों ने मध्यप्रदेश के 50 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को पूरा नहीं किया। बताया जाता है कि कंपनी के अधिकारी कोरोना महामारी का बहाना बना रहे हैं, लेकिन देखा जाए तो कोरोना संक्रमण सवा-डेढ़ साल पहले सामने आया। इससे पहले यह कंपनियां क्या कर रही थीं?

जमीन के सर्वे के लिए पहुंची आइडीए की टीम लौटी

टीसीएस और इंफोसिस को प्रशासन की ओर से दिए गए नोटिस के बाद मंगलवार को आइडीए की टीम सुपर कारिडोर पर इन कंपनियों के परिसर में जमीन के सर्वे के लिए पहुंची। बताया जाता है कि यह टीम बिना सर्वे किए लौट आई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!