वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज, टीम इंडिया में हो सकता है यह बड़ा बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेल जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मैच जीतते हैं तो सीरीज पर कब्जा जमा लेंगे। पहले वनडे में टीम इंडिया ने जबरदस्त फॉर्म दिखाया और श्रीलंका को तीन विकेट से मात दी थी। दूसरे वनडे में टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। खबर है कि इस मैच में मनीष पांडे (Manish Pandey) को बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर चौथे नंबर पर नीतीश राणा को मौका मिल सकता है। पहले वनडे में जब सभी खिलाड़ी में असर दिखाया, वहीं मनीष पांडे ने निराश किया था। उन्होंने 40 गेंद खेल कर सिर्फ 26 रन बनाए थे। वो पहले वनडे में इकलौते भारतीय बल्लेबाज थे जिनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा।

पिच रिपोर्ट: प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पहले मैच की तरह ही रहेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगी। विकेट बचाकर खेलना बल्लेबाजी पक्ष के लिए महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पहले वनडे में कप्तान शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया था। वे 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे और भारत के लिए 1-0 की बढ़त सुनिश्चित की। युवा ईशान किशन ने भी शानदार 59 रन बनाए, लेकिन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ थे ने 43 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरीं। शॉ को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सीरीज का तीसरा मैच 23 जुलाई, शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद टी-20 सीरीज होगी।

श्रीलंका: दासुन शनाका (सी), अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका, भौका राजपक्षे, धनजया डी सिल्वा, चरित असलंका, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, इसुरु उदाना, दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन

भारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, मनीष पांडे/नीतीश राणा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!