कमलनाथ का लेटर अंदाजः सीएम शिवराज को लिखे कई पत्र, कहा- कर्मचारियों का महंगाई भत्ता क्यों घटाया

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखे हैं. कमलनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां करने की मांग भी सीएम से की है.

kamalnath wrote letter to cm shivraj

कर्मचारियों के वेतन को लेकर लिखा गया पत्र.

कर्मचारियों के वेतनमान को लेकर लिखा पत्र
कमलनाथ ने पत्र में कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और स्थायी कर्मियों को कांग्रेस सरकार द्वारा मार्च 2020 में 7वें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत किया गया था, जिसे भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर को बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है, लेकिन प्रदेश के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा है.

kamalnath wrote letter to cm shivraj

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लिखा गया पत्र की कॉपी.

कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ: कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार का जुलाई 2020 में शासकीय कर्मचारियों को देय वार्षिक वेतनवृद्धि का वास्तविक लाभ अब तक नहीं दिया गया है, जबकि अब कर्मचारियों की अगली वेतन वृद्धि भी देय हो गई है. कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के साथ है और कर्मचारी हितैषी फैसलों को तत्काल लागू करने के लिए कटिबद्ध है. आपसे अनुरोध है कि कर्मचारियों को 28 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं दो वार्षिक वेतन वृद्धियों का वास्तविक लाभ प्रदेश करने के आदेश जारी करने का कष्ट करें.

तीसरी लहर की तैयारियों के लिए भी लिखा पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह को लिखा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां करने की मांग की गई है. कमलनाथ ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में सीमित मानव संसाधनों के कारण अस्पतालों में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज भर्ती नहीं हो पा रहे थे. उन्हें प्रारंभिक उपचार भी नहीं मिल पा रहा था.

ग्रामीण क्षेत्र के लिए बनाएं नीति
कमलनाथ ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निकट भविष्य में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की गई है. इस स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत वैद्य, हकीम, अन्य गैर उपाधि प्राप्त स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षण आदि प्रदान कर उनकी सेवाएं लेने के संबंध में कोई नीति बनाकर कार्यवाही की जा सकती है

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!