मानसून सत्र को लेकर गरमाई राजनीतिः कांग्रेस ने कहा- आगे बढ़े सत्र, बीजेपी ने कहा- विदेश जाना चाहते है कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है. पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षकमलनाथ ने विधानसभा का मानसून सत्र को आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल मंगू भाई छगन भाई पटेल को पत्र लिखा था. पत्र में कमलनाथ ने आदिवासी दिवस का हवाला देकर कहा था कि आदिवसी दिवस के दिन प्रदेश में छुट्टी होना चाहिए. कमलनात के इस पत्र पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा था कि आदिवासियों का तो बहाना है, कमलनाथ को विदेशों में उद्योगपतियों से मुलाकात करनी है. इसलिए कमलनाथ सत्र को आगे बढ़ाना चाहते है.

कमलनाथ सरकार ने घोषित की थी छुट्टी

कमलनाथ ने पत्र में जिक्र किया था कि आदिवासी दिवस पर उनकी सरकार ने छुट्टी घोषित की थी. लिहाजा विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाना चाहिए. आदिवासी दिवस पर विधानसभा सत्र बुलाना इस वर्ग के साथ अन्याय है. वहीं कमलनाथ के इस पत्र पर बीजेपी का कहना है कि कमलनाथ को आदिवासियों की चिंता नहीं है, बल्कि उनको निजी दौरे पर विदेश जाना है और उद्योगपतियों से मुलाकात करना है. इसी वजह से कमलनाथ सत्र को बढ़ावाना चाहते हैं.

कमलनाथ को निजी दौरे पर विदेश जाना है- अरविंद भदौरिया

इस मामले में कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का कहना है कि कमलनाथ को आदिवासियों की चिंता नहीं है बल्कि उनको निजी दौरे पर विदेश जाना है. उद्योगपतियों से मुलाकात करना है. इसी वजह से कमलनाथ सत्र को बढ़ावाना चाहते हैं.

बीजेपी के नेता अच्छे पागलखाने में जाकर इलाज कराएं- नरेंद्र सलूजा

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का कहना है कि कमलनाथ लगातार राजधानी भोपाल में बैठक ले रहे हैं. 4 दिन मेगा बैठके हैं. बीजेपी के लोगों को अच्छे पागलखाने जाकर इलाज कराना चाहिए. जिससे उन्हें बातें समझ आए. कमलनाथ ने सिर्फ 1 दिन सत्र बढ़ाने की बात कही है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!