इंडिया को मिला सहवाग, सचिन और लारा का Combo, बिना किसी डर के जमकर रन लूटते हैं पृथवी शॉ

दिल्ली. रविवार को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया के ओपनर पृथवी शॉ ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया. इस वनडे मैच में पृथवी शॉ ने ऐसी धुआंधार बैटिंग की, जिससे मेजबान टीम पहले 5 ओवर में ही पूरी तरह मैच से बाहर हो गई।
इस वनडे मैच में पृथवी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की झलक देखने को मिली। पृथवी शॉ की बैटिंग के अंदाज में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का कॉम्बो देखने को मिला है. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग भी ऐसे ही वनडे मैचों के पहले 15 ओवरों में तहलका मचाते थे और टीम के लिए जमकर रन लूट लेते थे।
पृथवी शॉ अकेले अपने दम पर मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं और टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है. भारत के कोच रवि शास्त्री कह चुके हैं कि पृथ्वी शॉ में सहवाग, सचिन और लारा की झलक दिखती है. 21 साल के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ आक्रामक बल्लेबाज हैं. पृथ्वी बिना किसी डर के जमकर रन लूटते हैं.
पृथवी शॉ को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले तो वह दुनिया के किसी भी कोने में रन बना सकते हैं। पृथवी शॉ ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मौके को लपकते हुए 24 गेंदों पर 43 रनों की तूफानी पारी खेली है. इस दौरान पृथ्वी शॉ ने 9 चौके लगाए। जिसके बाद पृथवी शॉ को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले वनडे मैच में 7 विकेट से मात देकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए. भारत ने जवाब में 263 रनों का लक्ष्य 36.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रन बनाए. वहीं, ईशान किशन ने 59 रनों की पारी खेली. पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रन बनाए. दूसरा वनडे मैच मंगलवार 20 जुलाई को कोलंबो में खेला जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!