टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रिषभ पंत हुए फिट इस दिन जुड़ेंगे टीम के साथ

नई दिल्ली ।

भारतीय क्रिकेट का एक दल इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम यहां मौजूद है। इस दौरे की शुरुआत आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से हुई थी। अब टीम मेजबान के साथ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए तैयार है। 20 जुलाई को टीम इंडिया पहले वार्म अप मैच में खेलने उतरेगी।

टीम इंडिया के विकेटकीपर रिषभ पंत कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उनको तुरंत ही कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में भेज दिया गया था। टीम से अलग रहने की वजह से ही वह प्रैक्टिस मैच के लिए डरहरम रवाना नहीं हुए थे। अब खबर है कि वह जल्दी ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। पंत ने आइसोलेशन की अवधि को खत्म कर लिया है। उनकी रिपोर्ट बिल्कुल सामान्य है और वह 21 जुलाई को टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी थी कि टीम के एक खिलाड़ी और स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद सभी को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने के लिए आइसोलेशन में बाकी के खिलाड़ियों के दूर रखा गया था। टीम के दूसरे विकेटकीपर रिद्धिमान साहा भी टीम से अलग ही थे। जानकारी के मुताबिक पंत और साहा के प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं होने पर अब केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!