शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

मुंबई. क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ एप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया है. मीडिया के रिपोर्टस के मुताबिक मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं, इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं.

राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था.इसके बाद मामला दर्ज किया गया. प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने आज राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति भी हैं.

बता दें कि सोमवार को ही शिल्पा के पति राज को क्राइम ब्रांच की तरफ से तलब किया गया था. वैसे यह पहली बार नहीं है जब ‘हंगामा 2’ एक्ट्रेस के पति विवादों में घिरे हैं. राज इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं.

इससे पहले मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने कुंद्रा और उनके सहयोगी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की थी. पूनम ने आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी ने उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है.

हालांकि राज कुंद्रा ने इस मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि जिस कंपनी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है, वह उन्होंने छोड़ दी है.

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की शादी को 11 साल हो गए हैं. दोनों का 9 साल का एक बेटा वियान है. इसके अलावा बीते साल फरवरी में ही बेटी समिशा का जन्म हुआ है. बेटी का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!