पेगासस जासूसी मामला: राहुल गांधी और सीएम बघेल का BJP पर हमला, लिखा- गांधी से वो तब भी डरते थे, गांधी से वो आज

नई दिल्ली। इजरायल के पेगासस (Pegasus) सॉफ्टवेयर के जरिए फोन टैपिंग और जासूसी की रिपोर्ट आने के बाद बवाल मचा हुआ है. इस मामले को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है. इसी कड़ी में वायनाड सांसद राहुल गांधी ने BJP पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि उसके डर से हंसी आती है #BharatiyaJasoosParty. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

पेगासस जासूसी मामले में सियासी बवाल
सॉफ्टवेयर के जरिए फोन टैपिंग मामले में सीएम बघेल ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि गांधी से वो तब भी डरते थे, गांधी से वो आज भी डरते हैं, गांधी से वो हमेशा डरते रहेंगे।#BharatiyaJasoosParty. इससे पहले भी सीएम ने हमला बोला था, उन्होंने कहा था कि वैसे अंग्रेजों के समय से ये “जासूसी” ही करते आए हैं. #Pegasus.

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार सरकार ने लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी को अब अपना नाम बदलकर भारतीय जासूस पार्टी रख लेना चाहिए. साथ ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राहुल गांधी की जासूसी करवाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने ये भी कहा कि सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि विपक्ष के दूसरे नेताओं की भी जासूसी करवाई. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की, उनके स्टाफ की, खुद के कैबिनेट मंत्रियों की, पत्रकारों की और एक्टिविस्टों की जासूसी करवाई गई, क्या ये उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई है?

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ने जासूसी कांड सामने आने के बाद गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस का कहना है कि गृहमंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!