हार्दिक बन सकते हैं बेहतर फिनिशर : शिवरामकृष्णन

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के अनुसार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक अच्छे फिनिशर साबित हो सकते हैं। शिवरामकृष्णन के अनुसार पांड्या अगर नियमित रूप से गेंदबाजी करते हैं तो वह टीम के लिए एक संपत्ति की तरह हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब हार्दिक फिट होकर बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी शुरु कर देगा तब वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि काफी समय के बाद, हमें एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिला है जो टीम को संतुलित करता है क्योंकि हमारे पास ऐसे तेज गेंदबाज नहीं हैं जो अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकें।’ 
उन्होंने कहा, ‘यहां तक ​​कि टेस्ट स्तर पर भी हमारे तेज गेंदबाजों का बल्ले से बड़ा योगदान नहीं है पर हार्दिक ऐसा कर सकते हैं। वह तेज गति से कम समय में ज्यादा रन बना सकता है। वह विपक्ष को बेकार कर सकते हैं। अगर हार्दिक पूरी तरह से फिट हैं तो वह टीम के लिए एक बड़ी संपत्ति बन जाते हैं। 
इस पूर्व लेग स्पिनर के अनुसार अगर वह फिटनेस बनाए रखते हैं तो टीम की फिनिशर की कमी पूरी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के बाद एक फिनिशर की कमी महसूस होती रही है। हम धोनी के बाद अब भी एक अच्छे फिनिशर की तलाश में हैं। ऐसे में पांड्या बेहद खतरनाक फिनिशर हो सकते हैं। उसके लिए पूरी फिटनेस हासिल करना अहम है और फिर जब वह गेंदबाजी करना शुरू करेगा, तो उसे और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वह खेल के तीनों क्षेत्रों में अच्छा योगदान दे सकते हैं। जब भी वह योगदान देगा, वह तकनीकी और मानसिक दोनों रूप से एक बेहतर क्रिकेटर बनेगा। वह भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभा सकता है। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!