तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहे कोरोना के बढ़ते मामले, सीएम बोले- वायरस अभी है, सावधानी बरतें

भोपाल। पिछले दिनों कोरोना के केसों में कमी आयी थी, लेकिन फिर से कोरोना के केसों की संख्या बढ़ने लगी है. रविवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी में नीम का पौधा लगाने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिता जताई. उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश ही नहीं दुनिया भर में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. यह चिंता का विषय है.

10 % से कम नहीं हुआ पॉजिटिविटी रेट
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी दूसरी लहर से हम उभर नहीं सके हैं. ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामले तीसरी लहर की ओर इशारा कर रहे हैं. देश के विभिन्न राज्यों की पॉजिटिविटी दर अभी 10% से कम नहीं है. इससे साफ है कि वायरस अभी गया नहीं है, अभी भी कोरोना का संकट है. ऐसे में अलर्ट होने की जरूरत है.

दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में बढ़ रहे मामले
इंग्लैंड का हवाला देते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वहां आज 55000 से ज्यादा केस आए हैं. यह स्थिति तब है जबकि, वहां तीन महीना का संपूर्ण लॉकडाउन रहा. कोरोना के संकट से पूरी दूनिया जूझ रही है. उन्होंने कहा कि दक्षिण और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में नए केस सामने आ रहे हैं और इनकी संख्या भी बढ़ रही है.प्रदेश वासियों से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि वायरस से बचने के लिए सावधानियां लगातार बरतें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. उन्होंने कहा कि शनिवार को हुए 78000 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिनमें 18 संक्रमित मिले.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!