पटवा‎रियों की 10 अगस्त से तीन दिन तक कलम बंद हड़ताल

भोपाल । अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के पटवारी आगामी दस अगस्त से तीन दिन के ‎लिए कलम बंद हडताल पर जा रहे है। पटवा‎रियों ने ‎विरोध स्वरुप शासन के अधिकृत वाट्सएप ग्रुप छोड ‎दिया है। पटवारी केवल राजस्व के काम ही कर रहे है। बाकी के कोरोना संक्रमण में ड्यूटी व अन्य कामों का बहिष्कार कर दिया है। इन्होंने 10 अगस्त से तीन दिन तक कलम बंद हड़ताल और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इसकी पुष्टि पटवारी संघ के हेमंत घोष, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश माली व अन्य ने की है। ये मांगे लंबित होने के कारण नाराज हैं। पटवारियों द्वारा दूसरे कामों के बहिष्कार के कारण मैदानी स्तर पर आम जनता परेशान हो रही है, क्योंकि पटवारियों के पास अभी कई तरह की शासकीय योजनाओं से जुड़े काम हैं जो कोरोना संक्रमण कम होने के बाद बढ़ गए हैं। लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि राशन कार्ड बनाने के लिए जो सर्वे होता है उसमें पटवारियों की मौजूदगी भी जूरूरी होती है। इस तरह कई काम प्रभावित हैं। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। यदि पटवारी चेतावनी के अनुरूप काम बंद करते हैं और तीसरी लहर आती है तो स्थिति बिगड़ भी सकती है।  नए पटवारियों की भर्ती अलग-अलग जिलों में हुई हैं। मतलब गृह जिले में भर्ती नहीं हुई है। नए जिले में जाकर जमीनी मामलों से जुड़े काम करना इनके लिए मुश्किल हो रहा है। भौतिक स्थिति समझने में ही समय लग रहा है। जमीन स्तर पर संपर्क भी कम है। जबकि गृह जिले में काम करने वाले पटवारियों के साथ ज्यादा दिक्कत नहीं है। ये पटवारी गृह जिले में तबादले की मांग कर रहे हैं। पटवारियों को अभी 2100 ग्रेड पे का लाभ मिल रहा है। इनका कहना है कि महंगाई बहुत है। खर्चे बढ़ गए हैं इसलिए 2800 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। पटवारियों के लिए शासन ने सीपीसीटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता लागू की है जो कि पटवारियों का कहना है कि यह सिर्फ खानापूर्ति है। उनके पास कम्प्यूटर की पढ़ाई पहले से है। ऐसे में सीपीसीटी पास करने की बाध्यता खत्म की जानी चाहिए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर पटवारी आंदोलन का मन बना चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!