पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों पर बोले बीजेपी नेता – कांग्रेसी बताएं क्या उनके समय महंगाई नहीं बढ़ी थी

जबलपुर। मध्य प्रदेश में पेट्रोल डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल 113 रुपये मध्य प्रदेश में बिक रहा है। रोज बढ़ रहे दामों से जनता हलाकान है और सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा फूट रहा है, ऐसे में सूबे के बीजेपी नेताओं से सवाल भी पूछे जा रहे हैं। जबलपुर में पत्रकारों ने जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा तो सवालों का सीधा जवाब देने से बचते हुए उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेसी बताएं क्या उनके समय महंगाई नहीं बढ़ी थी ? तेल के दामों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का काम भी कांग्रेस ने ही किया था और आज कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है।आपको बता दें कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सदस्य हैं। रविवार को वे मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में शामिल होने जबलपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का वे जवाब दे रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!