डेल्टा वेरियंट के बढ़ते कहर के बीच एशिया में तेज हुआ वैक्सीनेशन

जकार्ता । वैश्विक महामारी कोविड-19 के कहर से कई एशियाई देशों के जूझने के बीच, दुनिया भर में टीके की खुराकों की धीमी प्रवाह आखिरकार गति पकड़ रही है जिससे उम्मीद जगी है कि टीकाकरण की दर तेज होगी और तेजी से फैल रहे डेल्टा स्वरूप के असर को कम करने में मदद मिलेगी। टीकों को लेकर किए गए कई वादे अब भी पूरे नहीं किए गए और संक्रमण की दर कई देशों में लगातार बढ़ने के साथ विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों की ज्यादा संख्या और ऑक्सीजन की कमी तथा अन्य अहम आपूर्तियों की कमी से जूझ रहे राष्ट्रों की मदद के लिए और किए जाने की जरूरत है।
संक्रमण और मौत के बहुत ज्यादा मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित इंडोनेशिया में मॉडर्ना के टीके की करीब 15 लाख खुराकें बृहस्पतिवार दोपहर को पहुंचने वाली हैं। अमेरिकी खेप रविवार को भेजी गई 30 लाख अन्य अमेरिकी खुराकों और एस्ट्राजेनेका की 1.17 करोड़ खुराकों के अतिरिक्त हैं जो संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स प्रणाली के माध्यम से मार्च से भेजी गई हैं। कोवैक्स के माध्यम से मिले टीकों के वितरण की प्रभारी यूनिसेफ की इंडोनेशिया में स्वास्थ्य प्रमुख सौम्या कदनदले ने कहा, ‘यह काफी उत्साहजनक’ है। उन्होंने कहा, ‘अभी ऐसा लग रहा है, न सिर्फ इंडोनेशिया में टीकों और वायरस के स्वरूपों के बीच दौड़ चल रही है और मैं उम्मीद करती हूं कि यह दौड़ हम जीतेंगे।’ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) समेत कई अन्य दुनिया में टीकों की आपूर्ति में असमानता को लेकर यह कहते हुए आलोचना करते रहे हैं कि कई समृद्ध राष्ट्रों ने अपनी आधी से ज्यादा आबादी को कम से कम एक खुराक दे दी है जबकि कम आय वाले देशों में अधिकतर लोगों को पहली खुराक भी नहीं लगी है। अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस ने इस हफ्ते ‘गहरे होते वैश्विक टीका अंतर’ की चेतावनी दी है और कहा है कि समृद्ध देशों को अपने वादों को पूरा करते हुए टीका आपूर्ति की गति तेज करनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!