फिल्म निर्माण की ओट में प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट चला रहा था हॉलीवुड प्रोड्यूसर

कैलिफोर्निया । प्रोडक्शन कंपनी की आड़ में प्रॉस्टिट्यूशन बिजनेस चला रहे हॉलीवुड के एक दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर डिल्लन जॉर्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रोड्यूसर डिल्लन जॉर्डन को कैलिफोर्निया के सैन बर्नैडियो काउंटी से गिरफ्तार किया गया है। उन पर दर्ज किए गए केस के मुताबिक हॉलीवुड फिल्म निर्माता ने 2010 से मई 2017 तक उन महिलाओं का रोस्टर रखा हुआ था, जो अमेरिका में रहती थीं और पैसे के बदले जॉर्डन के ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थीं।
जॉर्डन ने लंदन की एक महिला से भी संपर्क रखा था जिनके साथ वह ग्राहकों और प्रॉस्टिट्यूट्स से जुड़ी जानकारियां साझा किया करता था। कोर्ट के कागजातों में महिला का नाम उजागर नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर जॉर्डन खुद इन प्रॉस्टिट्यूट्स के आने-जाने का इंतजाम किया करते थे या फिर वह क्लाइंट्स को निर्देश देते थे कि प्रॉस्टिट्यूट्स के लिए अन्तर्राज्यीय परिवहन का इंतजाम करें। प्रॉस्टिट्यूशन के लिए ली जाने वाली फीस को वह मॉडलिंग, अपीयरेंस, कंसल्टिंग, मसाज थैरिपी या फिर हाउस पार्टी के लिए चार्ज किए गए पैसे के तौर पर दिखाया करते थे। 
यूएस अटॉर्नी एन्ड्रे स्टेस ने कहा कि अपनी 2 बड़ी कंपनियों की आड़ में डिल्लन जॉर्डन कई सालों तक प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट चलाते रहे। लोगों को दिखाने के लिए वह फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, इवेंट प्लानिंग और पार्टी प्लानिंग कंपनियां चलाया करते थे।  डिल्लन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह इस केस के किसी भी गवाह या पीड़ित लोगों से संपर्क करने का प्रयास नहीं करें। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें यह निर्देश भी दिया है कि वह सभी तरह के हथियार कोर्ट के सुपुर्द कर दें और किसी भी ड्रग्स का इस्तेमाल न करें।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!