अफ्रीका में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ा, एक महीने में 10 लाख नए केस: डब्ल्यूएचओ

डाका । कोविड-19 के घातक प्रकोप को झेल चुके यूरोप, अमेरिका और एशिया के बाद अब जानलेवा वायरस अफ्रीका में तबाही मचा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन  (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार यहां एक हफ्ते में कोरोना से मरने वालों की संख्या में 43फीसदी का इजाफा हुआ है। अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में इन्फेक्शन के मामले और अस्पताल में भर्ती किए जा रहे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इन हालात के बीच ऑक्सिजन और आईसीयू बेड्स की कमी भी पड़ने लगी है। अफ्रीका में मृत्युदर 2.6फीसदी पहुंच गई है जो औसतन वैश्विक दर से 0.4फीसदी ज्यादा है। डब्ल्यूएचओ के लिए अफ्रीका की क्षेत्रीय निदेशक मात्सीदीशो मोइती का कहना है कि अफ्रीका की तीसरी लहर विनाश के रास्ते पर है। यहां मामले 60 लाख से ज्यादा हो गए हैं। अफ्रीका के 21 देशों में डेल्टा वेरियंट तेजी से फैल रहा है जिसका यह असर है। सबसे ज्यादा खराब हालात नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया, युगांडा और जांबिया में हैं। डब्ल्यूएचओ अफ्रीका का कहना है कि लॉकडाउन का पालन नहीं कर पाने के कारण यहां मामले और भी ज्यादा तेजी से बढ़े हैं। सिर्फ एक महीने में 10 लाख मामले सामने आए जबकि 40 से 50 लाख जाने में तीन महीने लगे थे। वहीं, वैक्सीन की सप्लाई बाधित होने की वजह से अब तक सिर्फ 5.3 करोड़ खुराकें लग सकी हैं जबकि सिर्फ 1.8 करोड़ अफ्रीकी पूरी तरह वैक्सिनेटेड हैं। पूरे महाद्वीप की 1.3 अरब की आबादी की तुलना में यह काफी कम है। मोइती का कहना है कि वैक्सिनेशन को तेज करने की जरूरत है। उनके मुताबिक अमेरिका, यूरोप और कोवैक्स स्कीम के तहत अगले कुछ हफ्तों में सप्लाई आने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!