युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की सक्रियता से महज दो घंटे में ही सात आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।  बहन के साथ दादी के घर जा रही एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को बिल्हा पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। बिल्हा पुलिस की टीम ने 5 आरोपियों समेत नाबालिगो पर रेप का केस दर्ज कर सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल दाखिल करवा दिया है। एक सामुहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर बिल्हा पुलिस में जिले के पुलिसिंग की नाक बचा ली,बिल्हा थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि बीते गुरुवार को अपनी बहन के साथ दोपहर करीब 2:30 बजे एक युवती ग्राम मंगला अपनी दादी के घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में नाले के पास पार्टी कर रहे कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और एक युवती को झाडिय़ों के पीछे ले जाकर उसके साथ जबरजस्ती कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसके द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपियों की तलाश शुरू की पुलिस टीम को बेलटूकरी निवासी पुनीत निषाद देव कुमार निषाद,प्रवीण बरगाह,पवन कुमार खुसरो, सुखनंदन निषाद पचपेड़ी के साथ दो नाबालिग आरोपी हाथ लगे पुलिस हिरासत में आने के बाद पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रभारी पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस 2 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!