इंदौरः पति ने पत्नी की हत्या कर किया था सुसाइड, पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर। पिछले दिनों इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित एक घर से मिले नवविवाहित पति-पत्नी के शव के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी. जिसके बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार पति पत्नी को दहेज के लिए परेशान करता था. इसलिए दोनों में रोज लड़ाई होती थी.

सीएसपी को सौंपी थी जांच

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू गोविंद नगर का है. जहां पिछले दिनों जगमोहन पटेल और उसकी पत्नी नंदिनी का शव मृत अवस्था में उनके घर में मिला था. जिसके बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी. मामला नवविवाहित से जुड़ा होने पर इसकी जांच सीएसपी को सौंपी गई. सीएसपी ने जांच में बताया कि पति और पत्नी में लड़ाई हुई थी. लड़ाई में ज्यादा चोट लगने की वजह से पत्नि की मौत हो गई थी. पुलिस के डर से पति ने भी आत्महत्या कर ली.

आरोपी पति ने लिखा था झुठा सुसाइड नोट

सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि दंपति का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ था. इसके बाद से ही पति अपनी पत्नी नंदिनी से पांच लाख रुपए की मांग कर रहा था. इसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद और मारपीट भी होती थी. वहीं घटना वाले दिन भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी. अधिक चोट लगने से नंदिनी की मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी जगमोहन डर गया और उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर परेशान करने और उसकी पत्नी पर अवैध संबंध के आरोप लगाए.

पत्नी की हत्या कर दिया सुसाइट का रूप

पुलिस ने बताया कि पहले पति ने पत्नी की हत्या की. उसके बाद इस मामले को आत्महत्या का रूप देकर खुद ने भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले का खुलासा किया.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!