फर्जी ट्रैफिक पुलिस बनकर व्यापारी से वसूले 8 हजार, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । तारबाहर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस का जवान होने की धौंस दिखाकर व्यापारी से आठ हजार स्र्पये उगाही का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर पांच हजार स्र्पये जब्त किया है। तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि कोरबा जिले के हरदीबाजार चौकी अंतर्गत नेवसा निवासी अनवर अली किराना व्यापारी हैं। बुधवार की सुबह वे व्यापार विहार किराना सामान लेने आए थे। यहां खरीदारी के बाद वे वापस लौट रहे थे।
शाम पांच बजे गिरजा चौक के पास बाइक सवार युवक ने उनकी पिकअप को रोक लिया। युवक ने पिकअप को ओवरलोड बताकर थाने चलने के लिए कहा। इससे व्यापारी और वाहन का चालक डर गए। युवक ने उन्हें पचास हजार स्र्पये फाइन करने की बात भी कही। साथ ही गाली-गलौज करते हुए व्यापारी से आठ हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उन्हें जाने दिया।
गुरुवार को व्यापारी ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि तोरवा गुरुनानक चौक के पास रहने वाले सुबोध शुक्ला ने व्यापारी से रकम की उगाही की थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवक से पांच हजार स्र्पये जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है।
एक साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार
तारबाहर थाना प्रभारी कलीम खान ने बताया कि आरोपित सुबोध शुक्ला इससे पहले भी कोनी थाना क्षेत्र में लोगों को धमकाकर वसूली करते हुए पकड़ा गया था। इस दौरान वह ट्रक चालकों को निशाना बनाता था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जेल से छूटने के बाद वह अलग-अलग क्षेत्र में इस तरह की उगाही करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!